{"_id":"606b41c18ebc3edbca37243c","slug":"villagers-rescued-the-forest-of-banj-burhans-from-fire-shrinagar-news-drn375658783","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों ने आग से बचाया बांज-बुरांश का जंगल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणों ने आग से बचाया बांज-बुरांश का जंगल
विज्ञापन
कीर्तिनगर विकासखंड के पारकोट गांव के जंगलो में लगी आग को बुझाते ग्रामीण
- फोटो : SHRINAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कीर्तिनगर रेंज के अंर्तगत कड़ाकोट पट्टी के पारकोट गांव के लोगों ने वन विभाग की मदद से 180 हेक्टेयर वन को आग से बचा लिया। विभाग का कहना है कि यदि ग्रामीणों की मदद नहीं मिलती, तो बांज, बुरांश व काफल के जंगल आग में जल जाते।
कड़ाकोट पट्टी के पारकोट गांव के ऊपर जंगलों में डागर क्षेत्र से रविवार दोपहर में आग पहुंच गई। आग की लपटें दिखते ही ग्रामीण जंगल मेें पहुंच गए। देर शाम तक आग पर काबू पा लिया गया, लेकिन सोमवार सुबह नैलचामी क्षेत्र से आग एक बार फिर पारकोट से करीब पांच किमी ऊपर बांज-बुरांश के जंगल में पहुंच गए। कुछ देर में वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई।
वन विभाग के एसडीओ डीपी बलूनी और रेंजर देवेेंद्र पुंडीर ने बताया कि आग से लगभग 12 हेक्टेयर वन क्षेत्र प्रभावित हुआ है, लेकिन ग्रामीणों की मदद से 150 हेक्टेयर रिजर्व व 30 हेक्टेयर सिविल वन क्षेत्र आग से बच गया।
विज्ञापन
ग्राम प्रधान सूरजा देवी ने बताया कि पहले भी क्षेत्र में आग लगने की घटनाएं हुई हैं, लेकिन इस बार आग बहुत भीषण थी। आग बुझाने वालों में वन दारोगा डीएस भंडारी, वीट अधिकारी सुरेंद्र लाल व वसुधंरा परमार, ग्रामीण विमला देवी, छेणी देवी, विमला, गंगा देवी, सीरा देवी, रुचि, उषा, सोहन, विनय, भीम सिंह एवं सुमित आदि शामिल थे।