फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Villagers raised the demand for closure of stone crusher

ग्रामीणों ने उठाई स्टोन क्रशर को बंद करने की मांग

Fri, 15 Apr 2022 10:21 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 15 Apr 2022 10:21 PM IST
विज्ञापन
Villagers raised the demand for closure of stone crusher
तहसील क्षेत्र के ग्राम खांकरियूं (कंडोली) में संचालित स्टोन क्रशर के खिलाफ ग्रामीणों ने आक्रोश जताया है। ग्रामीणों ने स्टोन क्रशर संचालक पर मानकों की अनदेखी और प्रदूषण फैलाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी को भेजे शिकायती पत्र में ग्रामीणों ने कहा कि क्रशर संचालक के पास 20 टन प्रति घंटा माल आपूर्ति की अनुमति है। लेकिन मौके पर 200 टन से अधिक प्रति घंटा माल का आहरण हो रहा है। यह क्रशर गांव, मंदिर और विद्यालय से करीब 50 मीटर की दूरी पर है। क्रशन से होने वाले ध्वनी और वायु प्रदूषण से लोगों के स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है। खनन से गांव और खेतों को जाने वाले आम रास्ते भी नष्ट हो गए हैं। साथ ही सरकारी भूमि पर अवैध खनन किया जा रहा है। ग्रामीणों ने मामले की जांच कर कार्रवाई और स्टोन क्रशर को बंद करने की मांग की है। ऐसा न किए जाने पर उन्होंने आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है। ज्ञापन भेजने वालों में कमलेश, वीएस नेगी, अनूप, बीरवल सिंह, गोबर्धन उनियाल, राकेश रौथाण, सुमनी देवी, मालती देवी, अनिता देवी आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed