{"_id":"614e01198ebc3efd187bc593","slug":"villagers-protest-in-tehsil-shrinagar-news-drn391425175","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों ने किया तहसील का घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणों ने किया तहसील का घेराव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विकासखंड कीर्तिनगर के पैंडुला गांव के ग्रामीणों ने चार सूत्री मांगों पर कार्रवाई न होने पर तहसील का घेराव किया। इसके बाद एसडीएम को ज्ञापन सौंप प्रदर्शन शुरू करने की चेतावनी दी।
शुक्रवार को प्रधान सुनय कुकसाल के नेतृत्व में तहसील मुख्यालय कीर्तिनगर पहुंचे ग्रामीणों ने नारेबाजी करते हुए मांगों पर शीघ्र कार्रवाई की मांग की। एसडीएम को ज्ञापन सौंपते हुए ग्रामीणों ने कहा कि वह पेयजल समस्या के निराकरण समेत चार सूत्री मांगों के लिए छह माह से आंदोलित हैं। अब तक उनकी मांगें नहीं मानी गईं। ग्रामीणों ने कहा कि अमरोली तोक को जल जीवन मिशन से नहीं जोड़ा गया है। जबकि पेयजल योजना के टैंक निर्माण में प्रयुक्त भूमि का ग्रामीणों को प्रतिकर नहीं दिया गया है। ग्रामीणों ने पैंडुला सहित उसके तोकों को अकरी बारजूला पंपिंग पेयजल योजना से जोड़ने और चार सूत्री मांगों पर शीघ्र कार्रवाई न किए जाने पर फिर से प्रदर्शन शुरू करने की चेतावनी दी। एसडीएम ने मांगों पर कार्रवाई के लिए ग्रामीणों से 15 दिनों का समय मांगा है। एसडीएम के आश्वासन पर ग्रामीण शांत होकर गांव लौट गए। इस मौके पर किरन, अंजू, प्रेमवती, कल्पू, उषा, गोदांबरी, सुरेंद्र दत्त, सोहन लाल डंगवाल, शिव सिंह, नरेश बिष्ट, भरोशी लाल, सूरत सिंह, जनार्दन प्रसाद आदि मौजूद थे।