फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   villagers protest in shrinagar

भूमि प्रतिकर का भुगतान न करने पर ग्रामीणों में आक्रोश

Sat, 28 Aug 2021 10:44 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 28 Aug 2021 10:44 PM IST
विज्ञापन
villagers protest in shrinagar
विकासखंड कीर्तिनगर के कोठार-गोदी मोटर मार्ग के प्रतिकर का भुगतान न किए जाने पर आक्रोशित ग्रामीणों का धरना शनिवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। प्रभावितों ने कहा कि पांच साल से वह विभाग के चक्कर लगा रहे हैं लेकिन कोई समस्या सुनने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन

शनिवार को पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य लोकेंद्र नेगी के नेतृत्व में कोठार गांव के पास पाले बैंड पर धरने पर बैठे प्रभावितों ने विभाग और क्षेत्रीय विधायक के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। नेगी ने कहा कि करीब पांच साल पूर्व क्षेत्र के कोठार, पाली, रिंगोलगांव, गोदी व चौरी गांवों को यातायात से जोड़ने के लिए मोटर मार्ग का निर्माण करवाया गया था। तीन वर्ष बाद यह मोटर मार्ग पीएमजीएसवाई के तहत स्वीकृत किया गया। दोनों विभागों की ओर से ग्रामीणों की कई हेक्टेयर कृषि व नाप भूमि मोटर मार्ग के निर्माण में प्रयुक्त की गई लेकिन अब तक ग्रामीणों को भूमि, भवन और फसल के प्रतिकर का भुगतान नहीं किया गया है। काफी भागदौड़ के बाद विभाग की ओर से डागर से रैतासी तक करीब डेढ़ किमी भाग के प्रतिकर का ही काश्तकारों को भुगतान किया गया है। जबकि सात किमी मोटर मार्ग के प्रतिकर भुगतान के लिए ग्रामीण आए दिन विभागों के चक्कर काट रहे हैं। ग्रामीणों ने विभागों पर वादाखिलाफी का भी आरोप लगाया है। विभाग ने लिखित आश्वासन दिया था कि वह मार्च 2021 तक सभी प्रभावितों को प्रतिकर का भुगतान कर देंगे लेकिन पांच माह बाद भी प्रतिकर का भुगतान नहीं किया गया है। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख सोवन सिंह पंवार, गीताराम भट्ट, जगदीश प्रसाद फोंदणी, दिनेश प्रसाद, कुंदन लाल शाह, सरोजनी देवी, ध्यान सिंह, तेजपाल सिंह, सूरजा, बसंती, भगवान प्रसाद, सोवन सिंह, जगतराम भट्ट मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed