फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Villagers of Shrikot perform in nursing college

श्रीकोट के ग्रामीणों का नर्सिंग कॉलेज में प्रदर्शन

Tue, 23 Feb 2021 11:02 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 23 Feb 2021 11:02 PM IST
विज्ञापन
Villagers of Shrikot perform in nursing college
राजकीय नर्सिंग कालेज डोभ-श्रीकोट में ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर रोजगार देने की मांग की। ग्रामीणों ने कहा कि कालेज निर्माण के लिए उन्होंने अपनी भूमि दान दी है, लेकिन अब उन्हें रोजगार देने को लेकर कालेज प्रशासन उनकी अनदेखी कर रहा है। उन्होंने कहा कि कालेज में पीआरडी के माध्यम से ग्रामीणों को रोजगार दिया जाना चाहिए।
विज्ञापन

श्रीकोट गांव के ग्रामीणों ने कहा कि नर्सिंग कालेज निर्माण ग्रामीणों की जमीन पर हुआ है, लेकिन यहां रोजगार बाहर के लोगों को दिया जा रहा है। ग्रामीण और आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता आशुतोष नेगी व पूर्व जिला पंचायत सदस्य मनोहर लाल पहाड़ी ने कहा कि नर्सिंग कालेज में प्राथमिकता के आधार पर स्थानीय ग्रामीणों को रोजगार दिया जाना चाहिए। कालेज प्रशासन से वार्ता के बाद ग्रामीणों ने इस मामले में जिलाधिकारी से वार्ता करने का निर्णय लिया। ग्रामीणों ने रोजगार के मामले में जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लेने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी। प्रदर्शन करने वालाें में रमेश नेगी, अर्जुन सिंह नेगी, टिकंबर सिंह रावत, विजेंद्र सिंह, सुनीता रावत, सुनीता देवी, उर्मिला देवी, बबीता देवी, विमला देवी, नीलम देवी, बीएस नेगी, प्रेम सिंह, रतन बिष्ट, राजीव और कोमल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

नर्सिंग कालेज का विधिवत शुभारंभ
पौड़ी। राजकीय नर्सिंग कालेज डोभ-श्रीकोट पौड़ी का विधिवत शुभारंभ हो गया है। कालेज में पहले दिन 7 छात्र-छात्राओं ने प्रवेश लिया। प्रभारी प्रधानाचार्य चंपा दयाल ने बताया कालेज में 66 सीटों के सापेक्ष 64 सीटें आवंटित हो चुकी हैं, जिनमें से 7 सीटों पर छात्रों ने प्रवेश ले लिया है। जल्द ही कक्षाओं का भी संचालन शुरू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed