फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Villagers made aware about forest fire

Pauri News: वनाग्नि को लेकर ग्रामीणों को किया जागरूक

Wed, 05 Feb 2025 10:57 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 05 Feb 2025 10:57 PM IST
विज्ञापन
Villagers made aware about forest fire

विज्ञापन




पाबौ। वनाग्नि सुरक्षा सप्ताह को लेकर वन विभाग ने पाबौ ब्लॉक में जागरूकता अभियान चलाया। वन पंचायत रतकोटी में आयोजित कार्यक्रम में विभाग ने ग्रामीणों को जंगल की आग के खतरों व उनसे बचाव की तकनीकी जानकारियां दीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सरपंच उमा देवी ने कहा कि लोगों के सामूहिक प्रयासों से ही वनाग्नि को नियंत्रित किया जा सकता है।

विभागीय अफसरों ने कहा कि वनाग्नि अक्सर खेतों में जलाई जाने वाली छोटी-छोटी आगों से ही वन क्षेत्रों तक पहुंचती है। उन्होंने लोगों से खेतों में आग न लगाने की अपील करते हुए वनों को आग से बचाने की अपील की। बताया कि इससे वन संपदा को नुकसान तो पहुंचता ही है। साथ ही पर्यावरण पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। इस मौके पर वन आरक्षी साक्षी, वन दरोगा सतीश शाह, बलवीर सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed