फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Villagers jammed when talks failed

वार्ता विफल होने पर ग्रामीणों ने किया चक्का जाम

Sat, 14 Aug 2021 07:09 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 14 Aug 2021 07:09 PM IST
विज्ञापन
Villagers jammed when talks failed
कीर्तिनगर ब्लाक के दुगड्डा चौकी मोटर मार्ग पर चक्का जाम करते पैंडुला के ग्रामीण। - फोटो : SHRINAGAR
पांच सूत्री मांगों के लिए धरने पर बैठे विकास खंड कीर्तिनगर के पैंडुला के ग्रामीणों की विभाग और स्थानीय प्रशासन के साथ वार्ता विफल हो गई। इसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने दुगड्डा चौकी मोटर मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। ग्रामीणों ने मांगों पर शीघ्र कार्रवाई न होने पर हाईवे पर चक्काजाम और पेयजल योजना के मुख्य टैंक पर तालाबंदी की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

शनिवार सुबह दुगड्डा-चौकी मोटर मार्ग के न्यूली बैंड पर ग्रामीण सड़क पर बैठ गए। इस कारण मार्ग पर वाहनों की आवाजाही ठप हो गई। करीब एक घंटे तक लोगों के समझाने के बाद ग्रामीणों ने जाम खोल दिया। ग्राम प्रधान सुनय कुकसाल ने बताया कि शुक्रवार को पेयजल निगम के सहायक अभियंता, अवर अभियंता व राजस्व निरीक्षक व उप निरीक्षक वार्ता के लिए धरनास्थल पर पहुंचे थे। उन्होंने ग्रामीणों को मांगों पर शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया लेकिन ग्रामीणों ने उन्हें यह कहकर लौटा दिया कि पूर्व में भी विभाग व तहसील प्रशासन की ओर से उन्हें कई बार आश्वासन दिया जा चुका है। इसके बाद भी अब तक एक भी मांग पूरी नहीं की गई। इसी के विरोध में मार्ग पर सांकेतिक चक्का जाम किया गया है। प्रधान ने कहा कि गांव के पास से गुजर रही अकरी बारजूला पंपिंग पेयजल योजना के टैंक निर्माण में प्रयुक्त की गई भूमि का प्रतिकर भी नहीं दिया गया है। इस कारण ग्रामीणों के पास आंदोलन ही एक मात्र विकल्प है। इस मौके पर चंदा देवी, अनीता, सीमा, रीना, गणपति पोखरियाल, शिव सिंह, जगत सिंह, सोहन लाल, रमेशचंद्र थपलियाल, अनिल प्रसाद, आशुतोष, सुरेंद्र दत्त आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed