डुंगरीपंथ-छांतीखाल-खेड़ाखाल मोटर मार्ग के डामरीकरण की जांच सहित चार सूत्री मांगों के लिए क्षेत्रीय जनता ने सांकेतिक धरना-प्रदर्शन किया। साथ ही मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा।
ग्रामीणों ने कहा कि डुंगरीपंथ-खेड़ाखाल मोटर मार्ग का छह साल पूर्व करोड़ों की लागत से डामरीकरण हुआ था, लेकिन घटिया काम के चलते डामर एक साल मेें ही उखड़ गया। अपनी कमियां छिपाने के लिए लोनिवि पैचिंग कर रहा है। यह भी नहीं टिक पा रही है। उन्होंने पूरे मार्ग का नए सिरे से डामरीकरण करने की मांग की। ग्रामीणों ने सड़क के अवरुद्ध होने की दशा में दो जेसीबी तैनात करने, सड़क से मिट्टी हटाने और नाली व स्कपर खोलने की मांग की। प्रदर्शनकारियों में जिला पंचायत सदस्य कैलाश चंद्र, कुलदीप बुटोला, विजय सिंह, दयाल सिंह, कमल किशोर, दिगंबर रावत, बृजमोहन, दिनेश लाल, ब्रह्मानंद, रविंद्र सिंह, अमन कपरुवाण, प्रदीप उनियाल, नितिन रौथाण, संजय पटवाल व सुरेश पंवार आदि मौजूद थे।