फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Villagers demand termination of doctor's affiliation

ग्रामीणों ने की डाक्टर की संबंद्घता समाप्त किए जाने की मांग

Sat, 28 May 2022 10:00 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 28 May 2022 10:00 PM IST
विज्ञापन
Villagers demand termination of doctor's affiliation
राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय पोखरी में डॉक्टर की तैनाती है, लेकिन वे गुरुकुल कांगड़ी हरिद्वार में ड्यूटी दे रहे हैं। इससे ग्रामीणों को अस्पताल में डॉक्टर होने के बाद भी लाभ नहीं मिल पा रहा है। ऐसे में ग्रामीणों ने डाक्टर की संबद्धता समाप्त करने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि चिकित्सालय को एक फार्मेसिस्ट के भरोसे चल रहा है।
विज्ञापन

खिर्सू ब्लाक के राजकीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सालय पोखरी में डा. विवेक वर्मा सेवारत हैं, लेकिन गत पांच वर्षों से डा. वर्मा गुरुकुल कांगड़ी विवि हरिद्वार संबद्ध हैं। प्रधान पोखरी महादेव प्रसाद बहुगुणा ने बताया कि चिकित्सालय में अभी सिर्फ एक फार्मासिस्ट तैनात है। विभाग की लापरवाही से क्षेत्र की जनता को चिकित्सालय होने के बावजूद उपचार के लिए पौड़ी व श्रीनगर के चक्कर काटने को मजबूर होना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि उक्त डाक्टर की संबद्धता समाप्त किए जाने के लिए 2020 में तत्कालीन मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, निदेशक आयुर्वेद एवं यूनानी चिकित्सा, जिला आयुर्वेद एवं यूनानी अधिकारी सहित अनेक अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों से गुहार लगाई गई, लेकिन समस्या जस की तस है। जिला आयुर्वेद एवं यूनानी अधिकारी डा. आरपी नौटियाल ने बताया कि डाक्टर को शासन स्तर से संबद्ध किया गया है। शासन को पत्र में जनहित में इस निर्णय को जल्द लिए जाने की अपील की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed