फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Villagers demand solutions to problems

ग्रामीणों ने की समस्याओं के समाधान की मांग

Sun, 19 Jul 2020 10:45 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
Villagers demand solutions to problems
कल्जीखाल ब्लाक के मनियारस्यूं पट्टी के ग्रामीणों ने क्षेत्र की समस्याओं का समाधान की मांग की है। ग्रामीणों के एक प्रतिनिधिमंडल ने विधायक मुकेश कोली को आठ सूत्री ज्ञापन सौंपा। उन्होंने समस्याओं का समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी है। ग्रामीणों ने बौंसाल में शहीद त्रिलोक नेगी स्मृति द्वार का निर्माण करने, राउमा विद्यालय कोटागढ़(थैर) का नाम शहीद त्रिलोक सिंह नेगी के नाम पर रखने, मुंडनेश्वर पेयजल योजना से जुड़े असवालस्यूं पट्टी के गांवों को पेयजल उपलब्ध करवाए जाने, बौंसाल व कुसला पुल का जल्द निर्माण करने, बौंसाल से दुलमोटा मोटरमार्ग का डामरीकरण करने, मलाऊं से फल्दा और दलमोटा से शीलत वाली सड़क का जल्द डामरीकरण करने की मांग की है। इस अवसर पर पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष मंजीत सिंह रावत, चंद्रमोहन सिंह रावत, आनंद सिंह, सूरज नेगी आदि शामिल थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed