फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Villagers crossing the gadere risking their lives

जान जोखिम में डाल गदेरे पार कर रहे ग्रामीण

Wed, 14 Sep 2022 11:33 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 14 Sep 2022 11:33 PM IST
सार

कड़ाकोट क्षेत्र के कई गांवों को जोड़ने वाले पहलगांव के समीप बनी पैदल पुलिया का मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया है।इसके लिए इस्टीमेट भी स्वीकृत हो चुके हैं।

विज्ञापन
Villagers crossing the gadere risking their lives

विस्तार

कड़ाकोट क्षेत्र के कई गांवों को जोड़ने वाले पहलगांव के समीप बनी पैदल पुलिया का मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया है। इससे सारकेणा, बगर, सिरसेड, गोनी, ऐराड़ी, चाचकंडा, खोला, सील, पहलगांव सहित कई गांवों के लोग परेशान हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों और छात्रों को आए दिन जान जोखिम में डालकर गदेरा पार करना पड़ रहा है। टिहरी गढ़वाल विकास परिषद चंडीगढ़ के महासचिव राय सिंह बिष्ट ने आपदा के 20 दिन बाद भी समस्याओं का समाधान नहीं होने पर रोष जताया। उन्होंने प्रशासन से पुलिया के क्षतिग्रस्त एप्रोच मार्ग निर्माण का अनुरोध किया है। साथ ही डागर, ढुंडसिर और लोस्तु व बडियारगढ़ क्षेत्र में कृषि भूमि, आवास और मानव हानि की क्षतिपूर्ति दिए जाने की मांग की है। वहीं दूसरी ओर खंड विकास अधिकारी सुमन लता रावत ने बताया कि क्षतिग्रस्त पैदल पुलियों और एप्रोच मार्गों का निर्माण मनरेगा के तहत किया जा रहा है। इसके लिए इस्टीमेट भी स्वीकृत हो चुके हैं। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू करवाया दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed