फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Vikram's body will be brought to India from Taiwan soon

ताइवान से जल्द भारत लाया जाएगा विक्रम का शव

Thu, 07 May 2020 10:00 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2020 10:00 PM IST
विज्ञापन
Vikram's body will be brought to India from Taiwan soon
ग्राम कंयाड़ी हिंडोलाखाल निवासी विक्रम सिंह का शव ताइवान से जल्द भारत लाया जाएगा। शव परिजनों को सौंपने और युवक की मौत की जांच के लिए मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने विदेश मंत्री एस जयशंकर को पत्र लिखा है। दूसरी ओर सितेला निवासी युवक का शव बृहस्पतिवार देर शाम दिल्ली पहुंचेगा। युवक की 28 अप्रैल को ओमान में मौत हो गई थी।
विज्ञापन

विकासखंड देवप्रयाग के ग्राम कंयाड़ी, जामणीखाल (हिंडोलाखाल) के युवक की ताइवान में संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। क्षेत्रीय विधायक विनोद कंडारी के निवेदन पर मुख्यमंत्री ने विदेश मंत्रालय को भेजे पत्र में कहा कि विक्रम सिंह पुत्र मदन सिंह होटल इंडियन पैलेस ताइवान में विगत दो वर्षों से नौकरी करता था। 5 मई को होटल प्रबंधक द्वारा परिजनों को उसके आकस्मिक निधन की सूचना दी गई। जिस पर परिजनों ने युवक की मौत पर संदेह व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने विदेश मंत्री से युवक के शव की स्वदेश वापसी और मौत के कारणों की उच्च स्तरीय जांच किए जाने के लिए कहा है। दूसरी ओर क्षेत्रीय विधायक कंडारी ने बताया कि विकासखंड के सिलेती गांव के कुलदीप सिंह की 28 अप्रैल को ओमान में मौत हो गई थी। शव की स्वदेश वापसी के लिए सभी कागजी कार्रवाई पूरी कर दी गई है। बताया कि कुलदीप सिंह का शव भी बृहस्पतिवार रात तक दिल्ली पहुंच जाएगा। दिल्ली से शव को घर पहुंचाने के लिए उसके परिजनों को एंबुलेंस का पास भी दिया गया है। शुक्रवार देर शाम तक शव गांव पहुंच जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed