फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Vehicular movement banned on Rishikesh-Badrinath highway

ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर वाहनों की आवाजाही पर रोक

Fri, 27 Aug 2021 06:56 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 27 Aug 2021 06:56 PM IST
विज्ञापन
Vehicular movement banned on Rishikesh-Badrinath highway
ऋषिकेश - बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर तोताघाटी पर आये चट्टानी मलबे को साफ करती मशीन - फोटो : SHRINAGAR
भारी बारिश से ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे दोबारा जगह-जगह अवरुद्ध हो गया है। खतरे को देखते हुए टिहरी प्रशासन ने फिलहाल तपोवन से मलेथा तक वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगा दिया है। वहीं, पौड़ी पुलिस ने श्रीनगर से ऋषिकेश-देहरादून जाने के लिए वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करने की अपील की है। तोताघाटी राजमार्ग देर शाम छोटे वाहनों के लिए खोल दिया गया।
विज्ञापन

लगातार बारिश के कारण देवप्रयाग से तपोवन के बीच करीब 12 स्थानों पर भूस्खलन की स्थिति बनी हुई है। यहां मलबा व बोल्डर गिरने का सिलसिला रुक नहीं रहा है। इससे ऋषिकेश-देवप्रयाग के बीच 70 किमी क्षेत्र में वाहनों की आवाजाही जोखिम भरी है। यहां कुछ ही घंटे राजमार्ग खुला रह रहा है। बृहस्पतिवार को पीडब्लूडी राष्ट्रीय राजमार्ग खंड ने राजमार्ग पर वाहनों की आवाजाही बंद कराई थी लेकिन रात लगभग 11 बजे शिवपुरी, अटाली गंगा, व्यासी, कौडिय़ाला, महादेव चट्टी, तोता घाटी, साकनीधार, तीन धारा, धौली धार, भरपूर व शिवमूर्ति में मलबा आने से राजमार्ग अवरुद्ध हो गया। वहीं देवप्रयाग पुलिस ने खतरे को देखते हुए शाम 7 बजे के बाद वाहनों की आवाजाही रोक दी थी। रात में एक सीमेंट ब्लकर व्यासी के पास अटाली गंगा में पत्थरों व मलबे की चपेट में आ गया। ड्राइवर ने भागकर जान बचाई। पीडब्लूडी के सहायक अभियंता बीएन द्विवेदी ने बताया कि ब्लकर के टायर मलबे में दब गए। इसके कारण एक ओर से रास्ता बनाकर वाहनों को निकाला गया। उन्होंने बताया कि तोताघाटी राजमार्ग देर शाम छोटे वाहनों के लिए खोल दिया गया।
विज्ञापन

इधर, डीएम टिहरी इवा श्रीवास्तव ने तपोवन से मलेथा तक बदरीनाथ हाईवे को पूर्ण रूप से समस्त वाहनों के लिए प्रतिबंधित करने का आदेश जारी किया है। भूस्खलन और मलबे के कारण सुरक्षा की दृष्टि से सामान्य स्थिति होने तक आवाजाही बंद रहेगी। पौड़ी पुलिस के अनुसार, छोटे वाहन श्रीनगर-मलेथा-चंबा-मसूरी मोटर मार्ग और बड़े वाहन पौड़ी चुंगी श्रीनगर-पौड़ी-कोटद्वार मोटर मार्ग से आवाजाही कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed