फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Van Panchayat is an important link to keep forests safe

वनों को सुरक्षित रखने की महत्वपूर्ण कड़ी है वन पंचायत

Sun, 13 Mar 2022 07:07 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 13 Mar 2022 07:07 PM IST
विज्ञापन
Van Panchayat is an important link to keep forests safe
वन पंचायतों के सुदृढ़ीकरण, विकास एवं अधिकारिता संबंधी जागरूकता, पर्यावरणीय चेतना, वन एवं वन्य जीवों की रक्षा और वनाग्नि से सुरक्षा के उद्देश्य से माणिकनाथ रेंज देवप्रयाग में वन पंचायत कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में 60 वन पंचायत सरपंचों और 50 जनप्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

रविवार को तहसील सभागार देवप्रयाग में आयोजित कार्यशाला का शुभारंभ तहसीलदार मानवेंद्र बर्त्वाल ने किया। उन्होंने वन पंचायत के अधिकार एवं कर्तव्यों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वन पंचायत एक कानूनी संस्था है। जंगलों की सुरक्षा के लिए इसका गठन किया गया जाता है। पंचायतों के अधिकारों का संरक्षण तभी हो सकता है जब वन पंचायत सशक्त हों। रेंज अधिकारी देवेंद्र सिंह पुंडीर ने कहा कि समुदाय के लिए समुदाय द्वारा किया गया वन प्रबंधन ही वन पंचायत है। देवप्रयाग थाने के एसआई अनिरुद्ध मैठाणी ने कहा कि वन विभाग और पुलिस विभाग के अलावा वन पंचायतों का प्रमुख दायित्व वनों में वन को आग से बचाना और वन्य जीवों के शिकार को रोकना है। संयुक्त प्रयास से वन सुरक्षित रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed