फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Valmiki Jayanti celebrated with pomp at headquarters

मुख्यालय में धूमधाम से मनाई गई वाल्मीकि जयंती

Sun, 13 Oct 2019 10:21 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 13 Oct 2019 10:21 PM IST
विज्ञापन
Valmiki Jayanti celebrated with pomp at headquarters
मुख्यालय में धूमधाम से मनाई गई वाल्मीकि जयंती
विज्ञापन

फोटो
पौड़ी। अखिल भारतीय वाल्मीकि नवयुवक संघ पौड़ी की पहल पर पौड़ी में महर्षि वाल्मीकि जयंती धूमधाम से मनाई गई। मुख्यालय में वाल्मीकि समुदाय के लोगों ने झांकी से एकता का परिचय भी दिया गया।

रविवार शाम महर्षि वाल्मीकि जयंती के तहत बद्रीनाथ धर्मशाला से झांकी निकाली गई। यह सिविल रोड, एजेंसी चौक, अपर बाजार, धारा रोड, बस अड्डा सहित शहर के विभिन्न हिस्सों से होकर गुजरी। झांकी देखने व प्रसाद लेने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ी रही। इस दौरान शिव-पार्वती, राधा-कृष्ण, माता काली, हनुमान, लव कुश-सीता व वाल्मीकि की झांकी निकाली गई। वाल्मीकि समुदाय के विभिन्न अखाड़ों के उस्तादों ने अनेक करतब भी दिखाए। इससे पूर्व वाल्मीकि मोहल्ले में बीती रात को रात्रि जागरण का आयोजन किया गया। जागरण में पालिकाध्यक्ष यशपाल बेनाम ने भी शिरकत की। इस अवसर पर संघ के प्रदेश अध्यक्ष बनारसी दास गौड़, मंडल महासचिव बृजेश कुमार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष हरीश चंद्र डुगलचे, सोनू कुमार घाघट, सोनू डुगलचे, दीपक गौडियाल, विनय गौडियाल, मुकेश कुमार, राजू रिडियान, दीपक कुमार, राकेश ढिंगिया, सुनील राजवंशी, बनारसी दास गौड़, हरीश, बलराम बागवानी, सेवाराम सलाहकार, बृजेश कुमार व प्रवीन कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed