{"_id":"60353cc58ebc3ee94b35d326","slug":"uttarakhand-government-is-anti-agitator-dhirendra-pauri-news-drn3717195181","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंदोलनकारी विरोधी है उत्तराखंड सरकार : धीरेंद्र प्रताप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंदोलनकारी विरोधी है उत्तराखंड सरकार : धीरेंद्र प्रताप
विज्ञापन
चिह्नित राज्य आंदोलनकारी मंच के प्रदेश अध्यक्ष व कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप ने उत्तराखंड सरकार को राज्य आंदोलनकारी विरोधी बताया। उन्होंने कहा कि जिन आंदोलनकारियों की बदौलत हमें उत्तराखंड मिला है, प्रदेश सरकार की प्राथमिकता में वे कहीं नहीं हैं। उत्तराखंड की जनता महंगाई, बेरोजगारी व भ्रष्टाचार से त्रस्त है। धीरेंद्र ने भाजपा हाईकमान से प्रदेश के मुख्यमंत्री को बदलने की मांग भी की।
मंगलवार को कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व राज्यमंत्री धीरेंद्र प्रताप ने पौड़ी पहुंचे और चिह्नीकरण व पेंशन की मांग को लेकर आंदोलित राज्य आंदोलनकारियों के धरना-प्रदर्शन को समर्थन दिया। उन्होंने चिह्नीकरण में हुए विवाद की जांच गंभीरता से करने की मांग की। कहा कि प्रदेश में करीब 11 हजार राज्य आंदोलनकारी चिह्नित हो चुके हैं, लेकिन प्रदेश सरकार सवा चार वर्षों में आंदोलनकारियों को प्रमाणपत्र जारी नहीं कर पाई है। आगामी विधानसभा सत्र में राज्य आंदोलनकारी गैरसैंण पहुंच सरकार का दरवाजा खटखटाएंगे। इस अवसर कांग्रेस प्रदेश सचिव सरिता नेगी, जिलाध्यक्ष कामेश्वर राणा, युद्धवीर सिंह रावत, मनमोहन असवाल, रेखा भंडारी और गौरव सागर आदि मौजूद थे।
सांसद मांगें माफी
पौड़ी। धीरेंद्र प्रताप ने गढ़वाल सांसद के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया जताई। उन्होंने कहा कि गढ़वाल सांसद ने गरीब का मजाक उड़ाया है। उन्हें तत्काल सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए। गौरतलब है कि गढ़वाल सांसद ने पेट्रोल की बढ़ती कीमत को लेकर कहा है कि गरीब के पास गाड़ी नहीं होती है, उसे बढ़ती पेट्रोल की कीमत से कोई फर्क नहीं पड़ा है। कहा कि अभिमन्यु आंदोलनकारियों का उन्होंने कभी समर्थन नहीं किया।