फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Upanal workers demonstrated and expressed their anger

Pauri News: उपनल कर्मियों ने प्रदर्शन कर जताया आक्रोश

Tue, 13 Feb 2024 05:32 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 13 Feb 2024 05:32 PM IST
विज्ञापन
Upanal workers demonstrated and expressed their anger
श्रीनगर। उपनल के माध्यम से विभिन्न विभागों में कार्यरत कर्मचारियों ने मंगलवार को यहां पेयजल निगम श्रीनगर परिसर में धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान उपनल कर्मियों ने कहा कि 12 फरवरी को समस्त उपनल कर्मियों ने नियमितिकरण, प्रत्येक वर्ष 20 प्रतिशत वेतन बढोत्तरी, समान कार्य के लिए समान वेतन सहित अन्य समस्याओं के निराकरण के लिए देहरादून कूच किया, जिस पर शासन की ओर से उन्हें मौखिक आश्वासन मिला है। जब तक शासनस्तर से लिखित रूप में मांगों को पूर्ण किए जाने के लिए शासनादेश प्राप्त नहीं हो जाता है, तब तक उपनल कर्मचारियों द्वारा अनिश्चितकालीन हड़ताल/कार्यबहिष्कर जारी रहेगा। इस मौके पर अरविंद डोभाल, सविता डंगवाल, भक्ति दर्शन गैरोला, अंबेश बहुगुणा, मुकेश लिंगवाल, आशुतोष बडोनी, सुजान सिंह, अंकित बहुगुणाा, दीपक सकलानी, रामलाल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed