फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Upanal employees on boycott for regularization

Pauri News: नियमितिकरण के लिए कार्यबहिष्कार पर डटे उपनल कर्मचारी

Wed, 14 Feb 2024 04:42 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Wed, 14 Feb 2024 04:42 PM IST
विज्ञापन
Upanal employees on boycott for regularization
फोटो
विज्ञापन

पौड़ी/थलीसैंण। मानदेय में 40 फीसदी बढ़ोतरी, समान कार्य के लिए समान वेतन व नियमितिकरण समेत विभिन्न मांगों को लेकर उपनल कार्मिकों का कार्यबहिष्कार तीसरे दिन भी जारी रहा। बुधवार को विभिन्न विभागों में कार्यरत उपनल कर्मियों ने दफ्तरों से दूरी बनाए रखी। कहा कि मांगें पूरी नहीं होने तक आंदोलन जारी रहेगा।

थलीसैंण धरना स्थल पर आयोजित सभा में उपनल कर्मचारी आशीष ने कहा कि उपनल के माध्यम से जल निगम में कार्य करते हुए करीब 20 साल हो चुके हैं। यदि हमें समान कार्य के लिए समान मानदेय नहीं मिलेगा तो परिवार का भरण पोषण कैसे होगा। अरविंद अण्थवाल ने कहा कि सरकार ने उनकी मांगें नहीं मानी तो परिवार कैसे चलेगा। लक्ष्मण सिंह नेगी ने कहा कि 17 साल से सरकारी दफ्तर में कार्यरत हूं। अब रोजगार का कोई विकल्प नहीं बचा। किसी भी सरकारी सेवा की परीक्षा देने की उम्र भी नहीं बची। इस मौके पर अंजू नेगी, अनिल पोखरियाल, सुशांत धस्माना, सुरेंद्र सिंह, सावित्री, अनिल कुमार, नरेश चंद्र, अनिल ध्यानी, रमेश सिंह, आनंदमणि पोखरियाल, धर्म सिंह, ललित मोहन ममगाईं, चंद्रमोहन सिंह, मनवर सिंह आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed