{"_id":"6a7f0f5ee583a4dc460e7ba5","slug":"university-takes-strict-stance-on-indiscipline-disciplinary-committee-constituted-shrinagar-news-c-53-1-sri1002-125294-2026-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: अनुशासनहीनत पर विवि सख्त, अनुशासन समिति की गठित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: अनुशासनहीनत पर विवि सख्त, अनुशासन समिति की गठित
Fri, 14 Aug 2026 06:21 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Fri, 14 Aug 2026 06:21 PM IST
विज्ञापन
श्रीनगर। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय प्रशासन की आर से अनुशासन समिति गठित की गई है। इसके तहत छात्रों की ओर से अनुशासनहीता या दुर्व्यवहार किए जाने की शिकायत पाई जाती है तो कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। विवि के कुलसचिव प्रो. वाईपी रैवानी की ओर से जारी आदेश के अनुसार समिति तत्काल प्रभाव से कार्य करेगी।
समिति में डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर को अध्यक्ष जबकि स्कूलों के डीन और टिहरी, पौड़ी व चौरास कैंपस के निदेशकों को पदेन सदस्य बनाया गया है। परीक्षा नियंत्रक और मुख्य छात्रावास अधीक्षक को आमंत्रित सदस्य व प्रॉक्टर को पदेन सदस्य सचिव की जिम्मेदारी दी गई है। समिति विवि में छात्रों से जुड़े अनुशासनहीनता, दुर्व्यवहार और विवि के नियमों व विनियमों के उल्लंघन के मामलों की जांच करेगी। आदेश के अनुसार आवश्यकता पड़ने पर समिति अपने कार्यों के प्रभावी संचालन के लिए किसी विशेषज्ञ को सह-सदस्य के रूप में शामिल कर सकती है। समिति कुलपति के प्रशासनिक पर्यवेक्षण में अपने अधिकारों का प्रयोग करते हुए कार्य करेगी।