फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   University administration started action on demands, students not satisfied

Pauri News: विवि प्रशासन ने शुरू की मांगों पर कार्रवाई, छात्र संतुष्ट नहीं

Sun, 11 Aug 2024 05:20 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Sun, 11 Aug 2024 05:20 PM IST
विज्ञापन
University administration started action on demands, students not satisfied
चौथे दिन भी जारी रहा धरना, आज से क्रमिक अनशन की चेतावनी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पौड़ी। गढ़वाल केंद्रीय विवि के बीजीआर कैंपस पौड़ी में बास्केटबाल कोर्ट व छात्राओं के लिए बस सेवा शुरू करने की मांग पर विवि प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है। इसके लिए कुलसचिव ने छह सदस्यों की एक समिति गठित कर दी है और सात दिनों में रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं। मगर छात्रनेता इससे संतुष्ट नहीं हैं। छात्र चौथे दिन भी क्रमिक धरने पर डटे रहे और 12 अगस्त सोमवार से क्रमिक अनशन की चेतावनी दी है। कहा जब तक कुलपति स्वयं छात्रों से मुलाकात नहीं करतीं व बास्केटबॉल कोर्ट का कार्य शुरू नहीं होता आंदोलन जारी रखा जाएगा।


छात्रसंघ अध्यक्ष ऋत्विक असवाल ने कहा कि मांगों के लिए आंदोलन पौड़ी में होता है और सेवा श्रीनगर में शुरू होती है। बास्केटबाल कोर्ट के लिए चेन लिंक फेंसिंग आदि के लिए कई बार नाप भी हुआ। मगर सुविधा नहीं दी गई। खेल गतिविधियों के नाम पर सभी छात्रों से 360 रुपये वार्षिक फीस ली जाती है लेकिन खेल के नाम पर कैंपस में कुछ भी नहीं है। वहीं परिसर निदेशक प्रो. यूसी गैरोला ने बताया कि कैंपस में बस सेवा अनुबंध के आधार पर होगी। विवि प्रशासन श्रीनगर की ओर से पौड़ी परिसर में महिला छात्रावास के समीप वॉलीबाल कोर्ट व कला संकाय भवन के प्रांगण में बॉस्केटबॉल कोर्ट के लिए कार्य करने को संबंधित निर्माण इकाई को कहा गया है। साथ ही कुलपति की ओर से छह सदस्यों की एक समिति गठित की गई है। समिति में अधिष्ठाता छात्र कल्याण को समन्वयक, परिसर निदेशक पौड़ी, उप रजिस्ट्रार (प्रशासन) व उप कुलसचिव (वित्त) व सहायक कुलसचिव (क्रय एवं मुद्रण) को सदस्य, प्रभारी वाहन सेल को सदस्य सचिव नामित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed