फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Universities should run employment oriented education courses: Harish Rawat

रोजगारपरक शिक्षा के कोर्स संचालित करे विवि : हरीश रावत

Tue, 13 Feb 2024 07:33 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 13 Feb 2024 07:33 PM IST
विज्ञापन
Universities should run employment oriented education courses: Harish Rawat
गढ़वाल विवि में आयोजित छात्र संघ समारोह का शुभारंभ करते पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत  पूर्व विधा
गढ़वाल केंद्रीय विवि के छात्रसंघ समारोह में बोले पूर्व मुख्यमंत्री
विज्ञापन

श्रीनगर। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि गढ़वाल विवि में ऐसे नए कोर्स शुरू किए जाने चाहिए, जो युवाओं को रोजगार मुहैया करवाने में सहायक हो सके। उन्होंने यह बात गढ़वाल विवि के छात्रसंघ समारोह में बतौर मुख्य अतिथि कही।

गढ़वाल विवि के बिड़ला परिसर में आयोजित छात्रसंघ का उद्घाटन समारोह में पूर्व सीएम ने कहा कि वर्तमान में बेरोजगारी बड़ा मुद्दा बन चुकी है। उत्तराखंड में भी बेरोजगारी दर तेजी से बढ़ रही है, जिस पर अंकुश लगाने के लिए गढ़वाल विवि को ऐसे कोर्स संचालित करने चाहिए जो रोजगारपरक हो। वर्तमान में संकीर्ण विचारधारा फैलाई जा रही है, जो बांटने का काम करती है। जिसे समझने के लिए इतिहास के पन्ने पलटने की जरूरत है। जब भी धर्म में संकीर्ण विचारधारा का समावेश हुआ है, तब तब हम लोग बंटे हैं और गुलाम बने हैं।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने छात्रों से अपने माता-पिता के सपनों को पूरा करने की अपील करते हुए कहा कि परिजन अपने बच्चों के लिए एक सपना संजोते हैं। जिसे पूरा करने के लिए बच्चों को भी मेहनत करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि आज पंडित नेहरू के समाजवाद की आलोचना की जा रही है, लेकिन इसी का नतीजा है कि आज कार्यक्रम स्थल पर छात्रों के मुकाबले छात्राएं अधिक दिखाई दे रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्रसंघ अध्यक्ष सुधांशु थपलियाल ने कहा कि छात्रों की समस्याओं के निराकरण के लिए वे पूर्व में भी संघर्ष करते थे और आगे भी करते रहेंगे। उपाध्यक्ष रुपेश नेगी, महासचिव आंचल राणा, कोषाध्यक्ष स्वाति, सह सचिव आदर्श चौधरी, विवि छात्रा प्रतिनिधि शिवांगी, विवि छात्र प्रतिनिधि चैतन्य कुकरेती ने छात्रों को संबोधित किया। संचालन डाॅ. राकेश नेगी ने किया। इस दौरान कार्यक्रम में कुलसचिव डाॅ. धीरज शर्मा, प्रभारी डीएसडब्ल्यू प्रो. आरएस पांडे, प्रभारी मुख्य नियंता प्रो. आरएस सती मौजूद रहे।


‘राज्य में शांति का वातावरण हो रहा कमजोर’

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने एक सवाल के जवाब में कहा कि सरकार को धरातल पर काम करने की जरूरत है। राज्य में सबसे बड़ा सवाल पलायन, रोजगार व सुरक्षा है, लेकिन वर्तमान में ऐसे सवालों में लोगों को उलझाया जा रहा है जिनका जनता से कोर्ई सरोकार नहीं है। बनभूलपुरा में शांति व्यवस्था बनाना पहली जिम्मेदारी है। राज्य में इस वक्त शांति का वातावरण कमजोर हो रहा है। बजट में जनता के मुद्दे लाए जाने चाहिए।


लोक गायकों की प्रस्तुति पर थिरके छात्र



श्रीनगर। गढ़वाल केंद्रीय विवि के छात्रसंघ समारोह की सांस्कृतिक संध्या में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। लोक गायक रोहित चौहान, रेनू बाला और अमन धनाई के गीतों पर छात्र जमकर थिरके। समारोह की सांस्कृतिक संध्या में लोक गायक रोहित चौहान ने खुटू मां पैजेबी... तेरा घुंघरू बजदा... ब्यूटी पार्लर मां... धन सिंह की गाड़ी... सहित कई गीतों की प्रस्तुति दी। मेरी बसंती... तेरा नखरा... गीत पर छात्र जमकर थिरके। रेनू बाला और अमन धनाई ने क्रीम पाउडर... गाजणा मेरी गाजणा... की प्रस्तुति ने सभी का खूब मनोरंजन किया। इस दौरान छात्रसंघ अध्यक्ष सुधांशु थपलियाल, उपाध्यक्ष रूपेश नेगी, महासचिव आंचल राणा, पूर्व अध्यक्ष दिव्यांशु बहुगुणा, पुष्पेंद्र पंवार, अंकित रावत सहित कई मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed