फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Unique tricks devised to follow the rules of lockdown

लॉकडाउन के नियमों का पालन कराने के लिए निकाली अनोखी तरकीब

Sun, 19 Apr 2020 10:12 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2020 10:12 PM IST
विज्ञापन
Unique tricks devised to follow the rules of lockdown
शहर से करीब आठ किलोमीटर दूर स्थित ग्राम पंचायत खोला की प्रधान ने लोगों के बेवजह घूमने पर रोक लगाने के लिए अनोखी तरकीब अपनाई है। वह अपने हाथ में कंडाली यानी बिच्छू घास लेकर घूम रही हैं। कंडारी के डर से श्रीनगर-बुघाणी मोटर मार्ग पर लोगों का आना कम हो गया है।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान रंजना का कहना है कि कोरोना संक्रमण की आशंका को देखते हुए सरकार ने लॉकडाउन लागू किया है। इसके बावजूद कई लोग इसको पूरी तरह नहीं मान रहे। इसलिए वह कंडाली हाथ में लेकर घूमती हैं। गांवों में घरों से बाहर आकर खेल रहे बच्चे कंडाली देखकर घर के भीतर दुबक जाते हैं।
विज्ञापन

वहीं, श्रीनगर से काफी संख्या में छात्र-छात्राएं यहां घूमने पहुंच जाते हैं। इन्हें सीमा पर ही कंडाली दिखाकर भगा दिया जाता है। स्थानीय निवासी अजय घिल्डियाल ने बताया कि श्रीनगर-खिर्सू मोटर मार्ग पर कई बार टोकने के बावजूद युवक युवतियां और शराब पीने वाले अक्सर आ रहे थे। लेकिन जब से कंडाली दिखाई गई है, उनमें कमी आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed