फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Unhesitating hard and tireless efforts are necessary to achieve the goal: Godiyal

लक्ष्य को पाने के लिए नि:संकोच कठिन व अथक प्रयास जरुरी: गोदियाल

Sat, 28 May 2022 10:00 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 28 May 2022 10:00 PM IST
विज्ञापन
Unhesitating hard and tireless efforts are necessary to achieve the goal: Godiyal
राठ महाविद्यालय पैठाणी में पूर्व छात्र सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें महाविद्यालय से पासआउट पूर्व छात्रों ने प्रतिभाग किया। उन्होंने शिक्षण के दौरान की यादों व अनुभवों को साझा किया।
विज्ञापन

शनिवार को राठ महाविद्यालय परिसर में आयोजित पूर्व छात्र सम्मलेन का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी गणेश गोदियाल ने किया। प्राचार्य डा. जितेंद्र नेगी ने कहा विषम परिस्थितियों में महाविद्यालय के पठन-पाठन में क्षेत्र के ग्रामीणों, अभिभावकों, शिक्षको-कर्मचारियों ने अहम योगदान दिया है। बीएड की छात्रा अदिति थपलियाल, सुनीता ने एकल नृत्य, छात्र मितेश तोमर के संयोजन में जौनसारी लोकनृत्य प्रियंका व साथियों ने प्रस्तुति दी। बीए के छात्र देवी प्रसाद नौडियाल व पूजा रौथाण ने युगल गीत पर प्रस्तुति दी। पूर्व छात्र गिरीश नौडियाल, मनोज रमोला, मनवर सिंह आदि ने विचार व्यक्त किए। संचालन डा. देवकृष्ण थपलियाल ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रबंधक दौलतराम पोखरियाल, शरत सिंह गुसाई, डा. प्रवेश कुमार मिश्रा, डा. शिवेंद्र सिंह, मुकेश गोदियाल, डा. वीरेंद्र चन्द, डा. लक्ष्मी नौटियाल, डा. राम सिंह नेगी, डा. श्याम मोहन सिंह, डा. एके सिंह, डा. राजीव दूबे, भूपेंद्र असवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed