फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Undefeated Uttarakhand, Uttarakhand campaign with rites started

नशामुक्त उत्तराखंड, संस्कार युक्त उत्तराखंड अभियान शुरू

Mon, 22 Feb 2021 10:50 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 22 Feb 2021 10:50 PM IST
विज्ञापन
Undefeated Uttarakhand, Uttarakhand campaign with rites started
विवाह समारोह को नशामुक्त बनाने को लेकर अपर निदेशक माध्यमिक शिक्षा गढ़वाल मंडल ने नशामुक्त उत्तराखंड, संस्कार युक्त उत्तराखंड अभियान की शुरुआत की। अपर निदेशक महावीर बिष्ट ने अभियान के तहत अपने दोनों बेटों की शादी को नशामुक्त रखने का संकल्प लिया। कहा कि विवाह एक संस्कार है, लेकिन हम उसे कॉकटेल जैसी पार्टियों के नाम पर संस्कारहीन बना रहे हैं। इससे समाज में नशे की प्रवृत्ति को बढ़ावा मिल रहा है। अभियान के तहत गढ़वाल मंडल के समस्त जिलों में एनएसएस स्वयंसेवी जागरूकता अभियान चलाएंगे।
विज्ञापन

शिक्षा परिसर में नशा मुक्त उत्तराखंड, संस्कार युक्त उत्तराखंड अभियान के संकल्प पत्र का विमोचन किया गया। माध्यमिक शिक्षा प्रकोष्ठ की ओर से चलाए जा रहे अभियान का शुभारंभ करते हुए अपर शिक्षा निदेशक माध्यमिक शिक्षा महावीर सिंह बिष्ट ने कहा कि अभियान में मातृशक्ति को जोड़ने के लिए ठोस कार्ययोजना भी तैयार की जा रही है। इससे नशामुक्त व संस्कार युक्त उत्तराखंड की संकल्पना को साकार रूप दिया जा सकेगा। एनएसएस के मंडल समन्वय पुष्कर सिंह नेगी ने बताया कि मंडल के 350 विद्यालयों में राष्ट्रीय सेवा योजना का संचालन किया जा रहा है। एनएसएस शिविरों के माध्यम से स्वयंसेवी, अधिकारी व कार्मिक इस मुहिम को आगे बढ़ाएंगे। इस मौके पर सीताराम पोखरियाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed