{"_id":"6a1d90b2ec0dd36eb10ac487","slug":"uncontrolled-movement-of-heavy-vehicles-is-becoming-dangerous-shrinagar-news-c-53-1-sdrn1038-123211-2026-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: भारी वाहनों की अनियंत्रित आवाजाही बन रही खतरनाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: भारी वाहनों की अनियंत्रित आवाजाही बन रही खतरनाक
Mon, 01 Jun 2026 07:31 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Mon, 01 Jun 2026 07:31 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
श्रीनगर। नगर निगम रोड (नर्सरी रोड) पर खनन सामग्री से लदे भारी वाहनों की लगातार अनियंत्रित आवाजाही स्थानीय लोगों के लिए परेशानी और खतरे का कारण बनती जा रही है। खड़ी चढ़ाई व तेज ढलान वाले इस मार्ग पर खनन सामग्री से लदे वाहन सुबह से लेकर देर शाम तक चल रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क की स्थिति और ढलान को देखते हुए कई बार लोडेड वाहनों के पीछे आने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं जिससे राहगीरों और अन्य वाहन चालकों की सुरक्षा पर खतरा मंडरा रहा है। इस मार्ग से तीन बड़े स्कूलों के छात्र-छात्राओं की आवाजाही होती है, स्कूल समय के दौरान और भी खतरा बना रहता है। लोगों ने आरोप लगाया कि पुलिस प्रशासन द्वारा पूर्व में सड़क किनारे खड़े स्थानीय लोगों के वाहनों को हटाने की कार्रवाई की गई लेकिन खनन सामग्री से लदे भारी वाहनों के अनियंत्रित आवागमन पर प्रभावी रोक नहीं लगाई जा रही है। इस संबंध में कोतवाली निरीक्षक कुलदीप कुमार ने कहा कि मामला उनके संज्ञान में आया है और इस पर उचित कार्रवाई की जाएगी।