{"_id":"622ccf3e73af2b55e23bd2bc","slug":"ug-pg-first-semester-application-form-will-be-able-to-be-filled-from-tomorrow-shrinagar-news-drn40626785","type":"story","status":"publish","title_hn":"कल से भर सकेंगे यूजी-पीजी प्रथम सेमेस्टर के आवेदन पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कल से भर सकेंगे यूजी-पीजी प्रथम सेमेस्टर के आवेदन पत्र
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एचएनबी (केंद्रीय) गढ़वाल विश्वविद्यालय ने स्नातक एवं स्नातकोत्तर प्रथम सेमेस्टर के परीक्षा आवेदन पत्र भरने हेतु अधिसूचना जारी कर दी है। विवि के पोर्टल hnbgu.ac.in/online.hnbgu.ac.in पर कल (सोमवार) से ऑनलाइन आवेदन पर भरने शुरू होंगे। विलंब शुल्क सहित परीक्षा फार्म भरने की अंतिम तिथि 2 अप्रैल निर्धारित की गई है।
गढ़वाल विवि के जनसंपर्क अधिकारी आशुतोष बहुगुणा ने बताया कि कुछ समय बाद स्नातक एवं स्नातकोत्तर कक्षाओं के प्रथम सेमेस्टर की मुख्य एवं बैक पेपर परीक्षा आयोजित होने वाली है। इसके लिए ऑनलाइन परीक्षा फार्म भरे जाएंगे। छात्र-छात्राएं 14 से 28 मार्च तक परीक्षा फार्म भर सकते हैं, जबकि 29 मार्च से 2 अप्रैल तक विलंब शुल्क के साथ परीक्षा फार्म भरे जा सकते हैं। इसके लिए 1 हजार रुपये विलंब शुल्क जमा करना पड़ेगा। वहीं विभाग/परिसर/महाविद्यालय/संस्थान ऑन लाइन सत्यापन के बाद 6 अप्रैल तक परीक्षा फार्म, रोल लिस्ट व संबद्धता पत्र की 2-2 प्रतियों को परीक्षा अनुभाग/अतिगोपनीय अनुभाग में जमा कराएंगे।
यदि किसी छात्र को ऑन लाइन आवेदन पत्र भरने मेें कोई दिक्कत आती है, तो संबंधित संस्थान/परिसर में संपर्क कर सकता है। इसके अलावा डाटा प्रोसेसिंग सेंटर की मेल आईडी hnbgudpu@gmail.com के माध्यम से समाधान पा सकते हैं।