फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Two-wheeler parked on Kirtinagar-Badon motorway

कीर्तिनगर-बडोन मोटर मार्ग पर खड़े दुपहिया वाहन फूंके

Sun, 12 Jul 2020 08:33 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2020 08:33 PM IST
विज्ञापन
Two-wheeler parked on Kirtinagar-Badon motorway
तहसील कीर्तिनगर के अंतर्गत बडोला गांव में कुछ असामाजिक तत्वों ने दुपहिया वाहनों में आग लगा दी। दो वाहन पूरी तरह से जल गए। जबकि चार वाहन आंशिक रुप से जले हैं। नायब तहसीलदार साक्षी उपाध्याय ने बताया कि पीड़ित लोगों की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, ग्राम पंचायत पाली के बडोला गांव में शादी से पूर्व मेंहदी समारोह चल रहा था। ग्रामीणों के वाहन मलेथा-बडोन मोटर पर खड़े थे। इसी दौरान किसी ने सड़क किनारे खड़े दुपहिया वाहनों को जलते देखा। बताया जा रहा है कि तीन वाहन परिजनों के थे। जबकि एक वाहन मेंहदी लगाने आई युवती और दो वाहन हलवाईयों के थे। नायब तहसीलदार साक्षी उपाध्याय ने बताया कि संबंधित लोगों ने इस घटना की तहरीर दी है। जिस पर राजस्व उप निरीक्षक अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत करने की कार्रवाई कर रहे हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed