{"_id":"6294eab75dbac909aa493605","slug":"two-vehicle-accidents-near-devprayag-two-killed-shrinagar-news-drn4131993135","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवप्रयाग के समीप दो वाहन दुर्घटना, दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवप्रयाग के समीप दो वाहन दुर्घटना, दो की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे और देवप्रयाग-पौड़ी मोटर मार्गों पर हुई दो सड़क दुर्घटनाओं में दो लोगों की जान चली गई, जबकि पिता-पुत्र चोटिल हो गए।
पहली दुर्घटना रविवार रात करीब 10 बजे देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर कुंडाधार मोड़ के समीप हुई। यहां पौड़ी से देहरादून जा रही एक कार बेकाबू होकर लुढ़क गई। कार पलटे खाते मोड़ के बाद उसी सड़क पर जा गिरी। ग्रामीण अनूप सिंह और दिगंबर सिंह ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर थाना प्रभारी बाह बाजार (देवप्रयाग) सुनील पंवार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पंवार ने बताया कि दुर्घटना में चालक मोहम्मददीन (37) पुत्र शरीफ अहमद निवासी चाल गांव, राजपुर, देहरादून की मौके पर ही मृत्यु हो गई। वाहन में अन्य लोगों के संभावना को देखते सोमवार सुबह एसडीआरएफ टीम घटनास्थल के आसपास खोजबीन की, लेकिन कोई नहीं मिला।
दूसरी दुर्घटना ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर पंतगांव के समीप सोमवार सुबह लगभग सात बजे हुई। कार अनियंत्रित होकर लगभग 15 मीटर नीचे खाई में गिर गई। कार स्वामी नौटी पैन्यूली (चमोली) निवासी भूपेंद्र चौधरी अपनी पत्नी नीतू देवी और बेटे आयुष के साथ गांव से गृह प्रवेश हेतु देहरादून जा रहे थे। दुर्घटना में दंपती गंभीर घायल हो गए, जबकि बेटे आयुष को हल्की चोटें आई हैं।
पुलिस और आपदा प्रबंधन की टीम ने घायलों को खाई से निकाल कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान नीतू की मृत्यु हो गई। थाना प्रभारी देवराज शर्मा ने बताया कि भूपेंद्र सिंह ने देहरादून मेें मकान बनाया है। सोमवार को उनको सेलाकुई देहरादून में गृह प्रवेश होना था, जिसके लिए वह परिवार सहित जा रहे थे। उनका सामान ट्रक में आगे जा चुका था। पुलिस ने परिजनों से हुई बातचीत के हवाले से बताया कि भूपेंद्र सुबह चार बजे सुबह नौटी से रवाना हुए थे। पुलिस के अनुसार लंबी यात्रा व थकान से भूपेंद्र को झपकी आ गई। जिससे उन्होंने कार से नियंत्रण खो दिया।