{"_id":"628a60d4fe0b8a344f2d8e6e","slug":"two-students-of-jakholi-polytechnic-arrested-in-bike-theft-case-shrinagar-news-drn4124819108","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक चोरी के मामले में जखोली पॉलीटेक्नीक के दो छात्र गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक चोरी के मामले में जखोली पॉलीटेक्नीक के दो छात्र गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीकोट पुलिस चौकी ने लगभग डेढ़ माह पूर्व बाइक चुराने वाले रुद्रप्रयाग जिले के दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों युवक राजकीय पालीटेक्निक जखोली (रुद्रप्रयाग) के छात्र हैं। बाइक चुराने के बाद वह उसे मोडिफाई कर दौड़ा रहे थे।
टिहरी जिले के चिलेड़ी (बडियारगढ़) निवासी बद्रीश प्रसाद की बाइक 31 मार्च को चौखाल (देवलगढ़) से चोरी हो गई थी। पीड़ित ने इसकी लिखित शिकायत 1 अप्रैल को दे दी थी। पुलिस के अनुसार 22 मई को बदरीनाथ हाईवे पर कलियासौड़ से करीब तीन किमी आगे योगेश पंवार (20) निवासी घेंगड़ जखोली और अभिषेक राणा (22) निवासी गीड़ तिलवाड़ा से चुराई गई बाइक बरामद कर ली। चोरी का माल बरामद होने पर दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
श्रीकोट चौकी इंचार्ज ओम प्रकाश के अनुसार पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह जखोली में पॉलिटेक्निक की पढ़ाई कर रहे हैं। वह अपने दोस्त से मिलने श्रीनगर आए थे और वापसी में रात को देवलगढ़ के समीप से बाइक का लॉक तोड़कर चोरी कर ली। बाइक लेकर वह जखोली चले गए। कुछ दिनों बाद उन्होंने बाइक को मोडिफाई कर लिया और नंबर प्लेटों को नदी में फेंक दिया। रविवार को वह अपने दोस्त को मिलने श्रीनगर जा रहे थे। पुलिस टीम में एसआई ओम प्रकाश, कांस्टेबल बारुदत्त शर्मा, मुकेश आर्य एवं हरीश शामिल थे।