फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Two pillars of the house broken, sunken foundation

आवासीय मकान के दो पिलर टूटे, धंसी नीव

Sun, 01 Sep 2019 10:39 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 01 Sep 2019 10:39 PM IST
विज्ञापन
Two pillars of the house broken, sunken foundation
पौड़ी। मुख्यालय के पौड़ी गांव में एक मकान के दो पिलर टूटने के साथ उसकी नींव धंस गई है। इससे मकान स्वामी और किराएदार का परिवार दहशत में आ गया। तहसीलदार के निर्देश पर खतरे की जद में आए दो अन्य मकानों को भी खाली करा दिया गया है।
विज्ञापन

मुख्यालय से सटे पौड़ी गांव में रविवार शाम एक आवासीय मकान के दो पिलर अचानक टूट गए, जिससे मकान की नींव पूरी तरह धंस गई। घटना के दौरान मकान में किराएदार का परिवार रह रहा था, जो दहशत में आ गया। आनन-फानन में मकान को खाली कर दिया गया। घटना की सूचना पर पर पहुंची लोनिवि व राजस्व विभाग की टीम ने मकान का निरीक्षण किया। सहायक अभियंता लोनिवि प्रांतीय खंड एमएस नेगी ने बताया कि मकान का ध्वस्तीकरण किए जाने को लेकर उच्च अधिकारियों को रिपोर्ट भेज दी गई है। तहसीलदार पौड़ी हरिमोहन खंडूड़ी ने बताया कि मनमोहन सिंह रावत का भवन धंस गया है, जिससे बलवीर सिंह रमोला व प्यारी देवी के आवासीय मकान भी खतरे की जद में आ गए हैं। दोनों मकानों को एहतियातन खाली करा लिया गया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed