{"_id":"612661e28ebc3e31e47f3785","slug":"two-laborers-injured-due-to-falling-bar-shrinagar-news-drn38845857","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरिया गिरने से दो मजदूर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरिया गिरने से दो मजदूर घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाह बाजार में निर्माणाधीन राष्ट्रीय संस्कृत केंद्रीय विश्वविद्यालय परिसर में कॉलम ढहने से सरिया मजदूरों के ऊपर गिर पड़ा। इससे दो मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। आठ मजदूरों ने भागकर जान बचाई। सीएचसी देवप्रयाग में प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। वर्तमान में उनका इंदिरेश अस्पताल देहरादून में उपचार चल रहा है।
यहां राष्ट्रीय संस्कृत संस्थान का निर्माण कार्य चल रहा है। मंगलवार शाम संस्थान में कॉलम भरने का काम चल रहा था। इसी दौरान कॉलम में लगाया गया सरिया नीचे गिर गया। दो मजदूर इसकी चपेट में आ गए। घटना के वक्त यहां 10 मजदूर काम कर रहे थे। दोनों लोगों को किसी तरह निकालते हुए सीएचसी देवप्रयाग में भर्ती कराया। वहां उन्हें रेफर कर दिया गया। सीएचसी प्रभारी नरेंद्र सिंह ने बताया कि घटना में घायल रंजीत कुमार निवासी बेगूसराय (बिहार) के सिर पर चोट आई है। पप्पू कुमार के पैर की हड्डी टूट गई है। प्रत्यक्षदर्शी अमर कुमार ने बताया कि काम करने के दौरान यह हादसा हुआ है। यहां दो बार सरिया गिर चुका है।
हाईवे बाधित होने से हुई फजीहत
सीएचसी देवप्रयाग से रेफर होने के बाद दोनों घायल मजदूरों की काफी फजीहत हुई। रेफर होने के बाद जब उन्हें देहरादून ले जा रहे थे, तो बदरीनाथ हाईवे तोताघाटी में अवरुद्ध हो गया। जब वह लौटने लगे तो तीनधारा मेें सड़क अवरुद्ध हो गई। तोताघाटी में सड़क खुलने पर जब एंबुलेंस आगे बढ़ी तो व्यासी मेें फंस गई। सड़क खुलने पर वह किसी तरह देहरादून पहुंचे।