{"_id":"6772d5d57d6ee91b530197d1","slug":"two-for-the-post-of-president-and-nine-candidates-for-councilor-filed-their-nominations-pauri-news-c-5-1-gkp1010-582448-2024-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: अध्यक्ष पद के लिए दो, सभासद के नौ प्रत्याशियों ने किया नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: अध्यक्ष पद के लिए दो, सभासद के नौ प्रत्याशियों ने किया नामांकन
विज्ञापन
विज्ञापन
थलीसैंण। नगर पंचायत थलीसैंण में अध्यक्ष व सभासद के तीन पदों पर भाजपा-कांग्रेस में सीधी टक्कर देखने को मिलेगी। यहां अध्यक्ष पद पर कांग्रेस व भाजपा प्रत्याशियों ने ही नामांकन किया है। सभासद के तीन पदों पर भाजपा-कांग्रेस प्रत्याशियों और एक सभासद पद पर भाजपा, कांग्रेस व एक निर्दलीय प्रत्याशी ने नामांकन किया है।
सोमवार को नामांकन के आखिरी दिन नगर पंचायत थलीसैंण में अध्यक्ष के पद पर दो और सभासद के चार पदों पर नौ प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। अध्यक्ष पद के आरओ राम नगीना ने बताया कि नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर भाजपा प्रत्याशी विनीता नेगी और कांग्रेस प्रत्याशी बीरा देवी ने नामांकन किया। सभासद पद के आरओ प्रकाश चंद्र ढौडियाल ने बताया कि वार्ड एक से कांग्रेस प्रत्याशी पार्वती देवी, कांग्रेस प्रत्याशी साक्षी नेगी, वार्ड दो से भाजपा प्रत्याशी दलीप सिंह नेगी, कांग्रेस प्रत्याशी वीरेंद्र नेगी, वार्ड तीन से भाजपा प्रत्याशी दीपा, कांग्रेस प्रत्याशी सरिता ने नामांकन पत्र जमा किया है। उन्होंने बताया वार्ड चार से भाजपा प्रत्याशी हरि सिंह, कांग्रेस प्रत्याशी मनवर सिंह व निर्दलीय प्रत्याशी सतेंद्र सिंह ने नामांकन किया है। उन्होंने बताया कि 31 दिसंबर व 1 जनवरी को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी।