फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Two Cheap-Galla Sellers Seized Bail

दो सस्ता-गल्ला विक्रेताओं की जमानत जब्त

Tue, 25 May 2021 09:19 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 25 May 2021 09:19 PM IST
विज्ञापन
Two Cheap-Galla Sellers Seized Bail
पूर्ति विभाग ने अनियमितता पाए जाने पर दो सस्ता-गल्ला विक्रेताओं की जमानत जब्त कर दी है, जबकि एक का चालान और छह दुकानदारों को नोटिस जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को जिला पूर्ति विभाग की टीम ने ओवररेटिंग व कालाबाजारी को रोकने के लिए कंडोलिया, कोटद्वार रोड, अपर चोपड़ा, बस अड्डा, सर्किट हाउस व छतरीधार सहित विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की। जिला पूर्ति अधिकारी केएस कोहली ने बताया कि छतरीधार व कोटद्वार रोड पर एक-एक सस्ता-गल्ला विक्रेता द्वारा बिना कार्ड धारक को राशन वितरित किए जाने, दुकान में सरकारी राशन के अलावा सामान रखे जाने सहित कई अनियमितताएं किए जाने पर दोनों दुुकानदारों की जमानत जब्त कर दी गई है। उन्होंने बताया कि राज्य खाद्य आयोग द्वारा जारी बोर्ड नहीं लगाए जाने, रेट लिस्ट चस्पा नहीं किए जाने सहित अन्य अनियमितता के चलते एक दुकानदार का चालान किया गया है, जबकि छह दुकानों में रेट लिस्ट चस्पा नहीं मिलने पर नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed