{"_id":"66f41000cc5c203f9d08d339","slug":"two-accused-sent-to-jail-recommendation-for-cancellation-of-license-pauri-news-c-51-1-sdrn1019-106252-2024-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: दो आरोपी भेजे गए जेल, लाइसेंस के निरस्तीकरण की संस्तुति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: दो आरोपी भेजे गए जेल, लाइसेंस के निरस्तीकरण की संस्तुति
विज्ञापन
फोटो-
संवाद न्यूज एजेंसी
पौड़ी। गढ़वाल वन प्रभाग के नागदेव रेंज में मुख्यालय पौड़ी के समीप गडोली में घुरड़ के अवैध शिकार के दो आरोपी 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिए गए हैं। वन विभाग ने आरोपियों से जब्त की गई बंदूक के लाइसेंस निरस्तीकरण के लिए डीएम पौड़ी को पत्र भेज दिया है।
गौरतलब है कि बीते रोज मुख्यालय पौड़ी के समीप श्रीनगर रोड पर गडोली स्टेट में वन विभाग की टीम को घुरड़ के अवैध शिकार की सूचना मिली थी। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर एक आरोपी के घर में फ्रिज से पांच किलो मांस बरामद किया था। विभाग ने आरोपी साजिद खान उर्फ राजीव निवासी गडोली, नेपाली मूल के तुला बहादुर हाल निवासी गडोली को गिरफ्तार को गिरफ्तार किया था।
हालांकि आरोपी विजय दनोसी निवासी गडोली व प्रमोद भंडारी निवासी सैणीखाल अभी फरार चल रहे हैं। डीएफओ गढ़वाल वन प्रभाग स्वप्निल अनिरुद्ध ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी साजिद खान व तुला बहादुर को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट पौड़ी की अदालत में पेश किया। डीएफओ स्वप्निल अनिरुद्ध ने बताया कि जिलाधिकारी को बंदूक के लाइसेंस निरस्तीकरण की संस्तुति के लिए पत्र भेज दी गई है।