फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Truck full of bricks fell into the mud, driver dies

र्इंटों से भरा ट्रक गदेरे में गिरा, चालक की मौत

Wed, 08 Jun 2022 12:36 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jun 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Truck full of bricks fell into the mud, driver dies
ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर शिवमूर्ति के समीप ईंटों से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर लगभग 10 मीटर नीचे गदेरे में जा गिरा। हादसे में ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ट्रक में सवार अन्य दो लोग गंभीर घायल हो गए। जिन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) देवप्रयाग में में भर्ती कराया गया है। ट्रक का ब्रेक फेल होने से दुर्घटना होने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन

सोमवार को ट्रक चालक हसन अब्बास (27) पुत्र जियाहुल हसन निवासी शर्की सिरसी देहात जिला संभल (यूपी) रुड़की से ईंट का ट्रक लेकर श्रीनगर के लिए निकला था। रात में वह बदरीनाथ हाईवे पर स्थित तीनधारा में ही रुक गया। मंगलवार तड़के लगभग चार बजे वह तीनधारा से श्रीनगर के लिए रवाना हुआ, लेकिन कुछ मिनट चलने के बाद तीन धारा से दो किलोमीटर आगे शिवमूर्ति के समीप ट्रक गदेरे में जा गिरा।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंचे इंस्पेक्टर देवराज शर्मा बताया कि चालक अब्बास ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था, जबकि ट्रक सहायक नौशाद और नईम हसन दोनों निवासी जैनपुर झझेड़ी थाना मंगलौर (हरिद्वार) गंभीर घायल हो गए। घायलों को निकालकर 108 से अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed