फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Truck fell into ditch, driver died

Pauri News: ट्रक खाई में गिरा चालक की मौत

Sun, 29 Dec 2024 11:06 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 29 Dec 2024 11:06 PM IST
विज्ञापन
Truck fell into ditch, driver died

विज्ञापन
देवप्रयाग। ऋषिकेश बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर मुल्यागांव के निकट ऑक्सीजन के खाली सिलिंडर ले जा रहा वाहन अलकनंदा नदी किनारे जा गिरा। दुर्घटना में चालक की मौके पर ही मौत हो गई। वाहन पीपलकोटी (चमोली) से ऋषिकेश जा रहा था। थाना प्रभारी महिपाल सिंह रावत ने बताया कि रविवार दोपहर मूल्यागांव के निकट अलकनंदा नदी किनारे वाहन के गिरे होने की सूचना मिली। पुलिस जवान रस्सियों के सहारे करीब 100 मीटर नीचे नदी किनारे वाहन तक पहुंचे। जहां उन्हें गंभीर रूप से चोटिल चालक मृत मिला। उसकी पहचान देवेंद्र (22) निवासी ग्राम मनोटा, हसनपुर जिला अमरोहा (उप्र) हाल निवासी गंगानगर ऋषिकेश के रूप में हुई। वाहन स्वामी व परिजनों ने बताया कि चालक देवेंद्र बीती शाम वाहन लेकर पीपलकोटी से निकला था। रात नौ बजे से उसका फोन लगातार बंद रहने पर उसकी तलाश की जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed