फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Truck collided with double storey on Amoli band

अमोली बैंड पर दो मंजिले भवन से टकराया ट्रक

Thu, 25 Feb 2021 09:58 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 25 Feb 2021 09:58 PM IST
विज्ञापन
Truck collided with double storey on Amoli band
मलेथा-टिहरी मोटर मार्ग पर जखंड के समीप अमोली बैंड पर बुधवार रात्रि करीब 12 बजे एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने एक दो मंजिला भवन से टकरा गया। गनीमत रही की इस दौरान भवन के अंदर कोई नहीं था। भवन स्वामी बचन सिंह बुटोला ने बताया कि भवन की ऊपरी मंजिल पर उनकी दुकान है। भवन से टकराने से पहले ट्रक पीपल के पेड़ पर टकरा गया, जिससे पूरा भवन ध्वस्त होने से बच गया। भवन स्वामी बुटोला ने बताया कि सुबह छह बजे करीब जब वह अपने आवासीय भवन से दुकान पर पहुंचे तब उन्हें घटना का पता चला। उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंचे राजस्व उपनिरीक्षक ने घटना का जायजा लिया है। भवन का एक हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त है। उन्होंने प्रशासन से नुकसान की भरपाई करवाए जाने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed