फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Trials to be held in Srinagar from August 3.

Pauri News: तीन अगस्त से श्रीनगर में होंगे ट्रायल

Wed, 29 Jul 2026 07:29 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Wed, 29 Jul 2026 07:29 PM IST
विज्ञापन
Trials to be held in Srinagar from August 3.
श्रीनगर। खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देने के लिए मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना के तहत श्रीनगर में 3 अगस्त से चयन ट्रायल शुरू होंगे। सीडीएस बिपिन रावत स्टेडियम में 3 से 12 अगस्त तक होने वाले ट्रायल के माध्यम से विकासखंड खिर्सू और नगर निगम श्रीनगर क्षेत्र के 14 से 23 वर्ष आयु वर्ग के बालक-बालिकाओं का चयन किया जाएगा। चयनित खिलाड़ियों को प्रदेश सरकार की ओर से प्रतिमाह 2000 रुपये की प्रोत्साहन राशि मिलेगी। खिर्सू क्षेत्र के खिलाड़ियों के ट्रायल 3 से 7 अगस्त और नगर निगम श्रीनगर क्षेत्र के खिलाड़ियों के ट्रायल 8 से 12 अगस्त तक आयु वर्ग के अनुसार होंगे। ट्रायल वाले दिन सुबह 8 से 10 बजे तक ही पंजीकरण होगा, इसके बाद किसी भी प्रतिभागी को प्रवेश नहीं मिलेगा। प्रतिभागियों के लिए khelouk.in पर ऑनलाइन पंजीकरण अनिवार्य है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed