फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Trial of roadways bus service for Dehradun-Sumadi-Khirsu

देहरादून-सुमाड़ी-खिर्सू के लिए रोडवेज बस सेवा का ट्रायल

Fri, 23 Sep 2022 11:47 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 23 Sep 2022 11:47 PM IST
सार

देहरादून से पर्यटन स्थल खिर्सू के लिए उत्तराखंड परिवहन डिपो (रोडवेज) की बस सेवा का शुक्रवार को ट्रायल किया गया।बस की कमियों के कारण यह बस सेवा बंद हो गई।श्रीनगर डिपो के एकाउंटेंट अशोक काला ने बताया कि बस अपराह्न लगभग तीन बजे 15 सवारियों के साथ खिर्सू के लिए रवाना हो गई।

विज्ञापन
Trial of roadways bus service for Dehradun-Sumadi-Khirsu

विस्तार

देहरादून से पर्यटन स्थल खिर्सू के लिए उत्तराखंड परिवहन डिपो (रोडवेज) की बस सेवा का शुक्रवार को ट्रायल किया गया। इस दौरान बस के श्रीनगर डिपो पहुंचने पर रोडवेज कर्मियों और यात्रियों का स्वागत किया गया। यदि सवारियों की दृष्टि से रूट सही रहता है तो देहरादून से खंडाह होते हुए खिर्सू के लिए बस सेवा शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

लगभग 12 वर्ष पूर्व उत्तराखंड रोडवेज के हिल डिपो की देहरादून-श्रीनगर-डुंगरीपंथ-खेड़ाखाल-खिर्सू-चौबट्टा के लिए नियमित बस सेवा चलती थी। बस की कमियों के कारण यह बस सेवा बंद हो गई। कुछ समय पूर्व सुमाड़ी, नयालगढ़, खिर्सू आदि क्षेत्र के लोगों ने निगम से बस सेवा शुरू करने की मांग की। इसे देखते हुए परिवहन निगम ने देहरादून-श्रीनगर-खंडाह-सुमाड़ी-बुघाणी होते हुए खिर्सू तक शुक्रवार को बस सेवा का ट्रायल लिया। बस सुबह नौ बजे देहरादून से चलने के बाद दोपहर दो बजे श्रीनगर डिपो पहुंची। श्रीनगर डिपो के एकाउंटेंट अशोक काला ने बताया कि बस अपराह्न लगभग तीन बजे 15 सवारियों के साथ खिर्सू के लिए रवाना हो गई। खिर्सूृ में रात बिताने के बाद बस शनिवार को देहरादून लौटेगी। बस सेवा को परखने के लिए निगम की ओर से सहायक यातायात निरीक्षक महेंद्र सिंह को भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed