फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Tree Plantation Drive at Medical College Campus

Pauri News: मेडिकल कॉलेज परिसर में किया पौधरोपण

Tue, 28 Jul 2026 04:58 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Tue, 28 Jul 2026 04:58 PM IST
विज्ञापन
Tree Plantation Drive at Medical College Campus
श्रीनगर। वीर चंद्र सिंह गढ़वाली राजकीय आयुर्विज्ञान एवं शोध संस्थान श्रीनगर में मंगलवार को राष्ट्रीय मेडिकोज ऑर्गेनाइज़ेशन (एनएमओ) इकाई की ओर से पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में चिकित्सकों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रजातियों के फलदार और छायादार पौधे लगाकर उनके संरक्षण का संकल्प लिया। कार्यक्रम संस्थान के प्राचार्य प्रो. डॉ. अशुतोष सयाना के संरक्षण एवं मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। एनएमओ इकाई के उपाध्यक्ष डॉ. सौरभ सचर के सहयोग तथा डॉ. अमन भारद्वाज के समन्वय में आयोजित कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण और हरित वातावरण बनाए रखने का संदेश दिया गया। इस दौरान भूपेन्द्र सिंह पटवाल, चतुर सिंह राणा, छात्र बोरिस और मोहित समेत अन्य प्रतिभागियों ने पौधरोपण में भागीदारी की। वक्ताओं ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण और जैव विविधता का संवर्धन वर्तमान समय की आवश्यकता है। कार्यक्रम के अंत में सभी ने लगाए गए पौधों के संरक्षण और नियमित देखभाल का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed