{"_id":"66ef022ffebb1a9ca009f5c4","slug":"training-given-to-anm-and-asha-workers-pauri-news-c-5-1-gkp1010-507116-2024-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: एएनएम व आशा कार्यकर्ताओं को दिया प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: एएनएम व आशा कार्यकर्ताओं को दिया प्रशिक्षण
विज्ञापन
विज्ञापन
पाबौ। स्वास्थ्य विभाग की ओर से पाबौ ब्लाॅक में आशा कार्यकर्ता व एएनएम को परिवार नियोजन कार्यक्रम को सुदृढ़ करने के लिए फैमिली प्लानिंग लाॅजिस्टिक मैनेजमेंट सिस्टम के तहत एक दिवसीय ब्लाॅक स्तरीय प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें आशा व एएनएम को परिवार नियोजन साधनों को ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से प्राप्त करने व उसे दंपतियों तक पहुंचाने के बाद उसकी ऑनलाइन एंट्री करने को लेकर विस्तृत जानकारी दी गई। इसके साथ स्टॉक व साॅफ्टवेयर को अपडेट करने एवं परिवार कल्याण साधनों की डिमांड व इंडेट करना सिखाया गया। ब्लॉक मैनेजर पाबौ अरुण पोखरियाल ने बताया कि पहले परिवार कल्याण साधनों को जिलास्तर से ब्लाॅक स्तर पर भेजा जाता था, जिसकी आशा व एएनएम द्वारा पात्र लाभार्थियों को देने के बाद ऑफलाइन एंट्री की जाती थी। लेकिन अब ब्लाॅक स्तर पर सभी आशाएं परिवार नियोजन साधनों की ऑनलाइन डिमांड व पात्र दंपतियों को देने के बाद उनका पूरा ब्योरा ऑनलाइन दर्ज करेंगी। इस दौरान शरद थपलियाल, अनिता कंडारी, पीतांबरी, मेनका और आशीष रावत आदि मौजूद रहे।