फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Traffic system will be strengthened in the district: SSP

जिले में यातायात व्यवस्था को मजबूत किया जाएगा : एसएसपी

Thu, 30 Oct 2025 06:05 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Thu, 30 Oct 2025 06:05 PM IST
विज्ञापन
Traffic system will be strengthened in the district: SSP
पौड़ी। जनपद पौड़ी गढ़वाल के नवनियुक्त एसएसपी सर्वेश पंवार ने बृहस्पतिवार को कार्यभार ग्रहण कर लिया है। उन्होंने बताया कि जिले में महिला एवं साइबर अपराध नियंत्रण करना उनकी प्राथमिकता में रहेगा। जिले में सुरक्षित, पारदर्शी एवं जनसेवा केंद्रित पुलिसिंग होगी। यातायात व्यवस्था को मजबूत बनाया जाएगा।
विज्ञापन

एसएसपी ने पुलिस अधिकारियों से जिले की कानून व्यवस्था का फीडबैक लिया। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत कर बताया कि जनपद विषम भौगाेलिक परिस्थितियों वाला है। जिले का अधिकांश हिस्सा नियमित पुलिस के पास है। अब राजस्व क्षेत्र के 1777 गांव भी जल्द ही पुलिस का हिस्सा बन जाएंगे। ऐसे में पुलिस कार्यशैली में गुणात्मक सुधार को लेकर कार्य किए जाने की आवश्यकता है। कोतवाली में कोई फरियादी शिकायत लेकर आता है तो उसकी शिकायत पर गंभीरता से कार्रवाई करनी है। वाहनों का दबाव लगातार बढ़ रहा है। यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखना बड़ी चुनौती बना हुआ है। इस पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। नशे के बढ़ते चलन, साइबर अपराध की घटनाओं को पुलिसिंग व जागरूकता के माध्यम से नियंत्रित किए जाने पर विशेष रूप से फोकस रहेगा। नवनियुक्त एसएसपी हरिद्वार जिले में रुड़की के रहने वाले हैं। 2019 बैच के आईपीएस अधिकारी सर्वेश पंवार की पहली नियुक्ति ऊधमसिंहनगर जिले के बाजपुर में हुई थी। वह सीओ नैनीताल, एसपी यातायात एवं एसपी अपराध देहरादून की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। इससे पहले वह एसपी चमोली के पद पर सेवारत थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed