फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Took the responsibility of transporting fruits and vegetables in the Containment Zone

कंटेनमेंट जोन में फल-सब्जियां पहुंचाने का लिया जिम्मा

Sat, 29 May 2021 06:33 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 29 May 2021 06:33 PM IST
विज्ञापन
Took the responsibility of transporting fruits and vegetables in the Containment Zone
विकासखंड देवप्रयाग के अंतर्गत कंटेनमेंट जोन महड़, झल्ड और पलेठी में ग्रामीणों को सब्जी पहुंचाने का जिम्मा माणिकनाथ रेंज के वन कर्मियों ले लिया है। वनकर्मी रोटेशन में उक्त तीनों गांवों में चंबा की ताजी फल-सब्जियां पहुंचा रहे हैं। इसके लिए वन कर्मियों ने अपने वेतन से अंशदान किया है।
विज्ञापन

महड़, पलेठी और झल्ड गांवों को कंटेनमेंट जोन बनाया गया है। इन गांवों में राशन और अन्य सामग्री की आपूर्ति तो हो रही है, लेकिन सब्जियां नहीं मिल पा रही हैं। मामला संज्ञान में आने पर माणिकनाथ रेंज के युवा रेंजर देवेंद्र सिंह पुंडीर ने वन कर्मियों के सहयोग से गांवों में ताजी सब्जियां पहुंचाने का बीड़ा उठाया। तय किया गया कि सभी कर्मी अपने-अपने वेतन से कुछ न कुछ अंश देंगे, जिससे फल-सब्जियां खरीदकर ग्रामीणों तक पहुंचाई जा सके। पुंडीर ने इस काम के लिए 35 हजार रुपये दिए। अन्य साथियों ने भी यथासंभव अंशदान दिया। अभी तक 10 क्विंटल सब्जी प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचा दी गई है। तीनों गांवों को रोटेशन में फल-सब्जियां दी जा रही हैं। गांव में यह सामग्री पुलिस और वन पंचायत सरपंचों के माध्यम से वितरित की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed