फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   To listen to the problems of personnel meeting: SSP

महिला अपराधों पर पुलिस अधिकारी ने विशेष ध्यान: एसएसपी

Tue, 12 Apr 2022 09:51 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 12 Apr 2022 09:51 PM IST
विज्ञापन
To listen to the problems of personnel meeting: SSP
एसएसपी यशवंत सिंह चौहान ने पुलिस अधिकारियों को महिला व साइबर अपराधों पर नियंत्रण को लेकर निर्देश दिए हैं। उन्होंने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से मासिक अपराध समीक्षा बैठक ली और सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना, कार्यालयों में नियुक्त कर्मचारियों की समस्या सुनने के लिए एक दिन पूर्व बैठक करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

मासिक अपराध समीक्षा बैठक में एसएसपी ने कहा कि आगामी चारधाम यात्रा को देखते हुए जिले की टूरिस्ट पुलिस चौकी व संबंधित थाने सभी पर्यटकों से अच्छा व्यवहार करें। उन्होंने सभी पर्यटकों की सहायता के लिए संबंधित थाना प्रभारियों को दिशा निर्देश दिए। साथ ही सभी थाना क्षेत्रों में आने वाले बाहरी व्यक्तियों का शत प्रतिशत सत्यापन करने, शराब पीकर वाहन चलाने, तीव्र गति से वाहन चलाने वालों, ओवर लोडिंग, दोपहिया वाहनों में तीन सवारी बैठाने वालों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही करने के निर्देश दिए। बैठक में एएसपी मनीषा जोशी, संचार अनूप काला, सीओ कोटद्वार गणेश लाल कोहली, श्रीनगर श्यामदत्त नौटियाल और पौड़ी प्रेमलाल टम्टा आदि शामिल थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed