फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Tirthapurohits strike continues in Uttarakhand

देवस्थानम बोर्ड और बदरीनाथ मास्टर प्लान का विरोध जारी

Sun, 04 Oct 2020 10:24 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2020 10:24 PM IST
विज्ञापन
Tirthapurohits strike continues in Uttarakhand
देवस्थानम बोर्ड और बदरीनाथ धाम में मास्टर प्लान के विरोध में जारी तीर्थपुरोहित के धरने को क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि बड़ी संख्या में समर्थन देने पहुंचे। जनप्रतिनिधियों ने सरकार के खिलाफ आक्रोश व्यक्त कर फैसले को वापस लेने की मांग की।
विज्ञापन

रविवार को संगम स्थल पर तीर्थपुरोहितों का धरना 13वें दिन भी जारी रहा। समर्थन में धरना स्थल पहुंचे पूर्व ब्लाक प्रमुख जयपाल पंवार ने कहा कि त्रिवेंद्र सरकार ने देवस्थानम बोर्ड का गठन कर तीर्थपुरोहितों और हक हकूकधारियों के परंपरागत अधिकारों का हनन किया है। सरकार के इस फैसले से श्रद्धालुओं की धार्मिक भावना को भी ठेस पहुंची है। उन्होंने बोर्ड को तत्काल भंग कर देवभूमि की प्राचीन धार्मिक परंपराओं को बहाल करने की मांग की है। पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख मोरचंद, प्रधान नरेंद्र रतूड़ी, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य गुड्डा सिंह कठैत, पूर्व प्रधान नरेंद्र जोशी, रघुवीर रावत आदि ने भी तीर्थपुरोहितों के धरने को समर्थन दिया। इस मौके पर तीर्थपुरोहित मुन्नालाल कोटियाल, नंदन टोडरिया, राजेंद्र जागीरदार, दुर्गाप्रसाद बाबुलकर, दीपक रतूड़ी, हरीश टोडरिया, सत्य नारायण, प्रकाश कोटियाल, ललित मोहन, गुड्डू भट्ट आदि धरने पर बैठे रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed