{"_id":"66606681613bcc709509eb70","slug":"three-youths-died-in-two-separate-accidents-pauri-news-c-51-1-pri1002-104574-2024-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: दो अलग-अलग हादसों में तीन युवकों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: दो अलग-अलग हादसों में तीन युवकों की मौत
Wed, 05 Jun 2024 06:52 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Wed, 05 Jun 2024 06:52 PM IST
विज्ञापन
एक हादसा रुद्रप्रयाग में हुआ, दूसरा बैंज्वाड़ी में, पौड़ी जिले के थे सभी
संवाद न्यूज एजेंसी
पौड़ी/पाबौ। दो अलग-अलग हादसों में तीन युवकों की मौत हो गई। जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। पौड़ी में हुए हादसे में मृतक शिक्षा विभाग में कनिष्ठ सहायक के पद पर तैनात था।
रुद्रप्रयाग जिले के गुप्तकाशी के पास बीते मंगलवार को एक बाइक दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में जा गिरी। हादसे में रोहित रावत (25) पुत्र रामसिंह रावत और जयदीप रावत (27) पुत्र सुरेंद्र सिंह रावत निवासी ग्राम श्रीकोट पट्टी खातस्यू ब्लाॅक पाबौ की मौत हो गई। ग्राम प्रधान श्रीकोट राजेंद्र थपलियाल ने बताया कि रोहित व जयदीप घर से बिना बताए धारी देवी के दर्शन के लिए निकले थे। इसके बाद दोनों गुप्तकाशी के लिए निकल पड़े और रास्ते में उनकी बाइक दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में जा गिरी। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव खाई से निकालने के बाद परिजनों को सौंप दिए।
दूसरी ओर पौड़ी-सत्याखाल मार्ग पर बैंज्वाड़ी गांव के समीप एक वाहन अनियंत्रित होकर 150 मीटर नीचे खेतों में जा गिरा। कोतवाल एनके भट्ट ने बताया कि हादसे में गैंड गांव निवासी वाहन चालक अरुण (30) पुत्र अरविंद कुमार की मौत हो गई। जबकि ढांढरी निवासी दिवाकर नौटियाल (32) गंभीर घायल हो गया। उसे अस्पताल ले जाया गया जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया है। मृतक शिक्षा विभाग में कनिष्ठ सहायक के पद पर तैनात था। दो साल पहले ही उसका विवाह हुआ था। वह घर का एकलौता बेटा था। दुर्घटना के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है।