{"_id":"5d376b7f8ebc3e6ce212a679","slug":"three-thief-arrest-shrinagar-news-jmu1899572180","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीनगर पुलिस द्वारा सुलझाए गए चोरी के मामले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीनगर पुलिस द्वारा सुलझाए गए चोरी के मामले
विज्ञापन
श्रीनगर। श्रीनगर पुलिस ने चोरी के मामले में मंगलवार को तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से चोरी की बाइक और स्कूटी भी बरामद की गई। एसएसपी श्रीनगर डॉ. हसीब मुगल ने पत्रकारों को जानकारी दी कि राजबाग थाने को कुरसू राजबाग के सज्जाद अहमद और बटपोरा सोपोर के वजाहत अमीन भट ने अलग-अलग शिकायत दर्ज कराई कि चोरों ने जवाहर नगर और एलडी अस्पताल से एक बाइक (जेके01आर-7107) और एक स्कूटी (जेके05ई-4363) चुरा ली है।
इन मामलों की तफ्तीश के दौरान एक संदिग्ध कियास अहमद वार निवासी हंदवारा को पकड़ा गया। पूछताछ में उसने कबूला कि उसने चोरियों को अंजाम दिया है। इसकी निशानदेही पर चोरी की गई बाइक और स्कूटी भी बरामद कर ली गई।
दूसरी तरफ चोरी की बीएमडब्ल्यू कार बेचने के एक मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। एसएसपी ने बताया कि राजबाग थाने में कंगन के नजरूल इस्लाम ने शिकायत दी कि उसने दो लोगों से एक बीएमडब्ल्यू कार खरीदने के लिए सौदा किया। एडवांस में ढाई लाख दिए, लेकिन आरोप रुपये लेकर फरार हो गए। पुलिस ने जांच शुरू की।
विज्ञापन
पता चला कि इस्लाम नाम के व्यक्ति ने कोलकता के दो युवकों शाहिद अहमद और साहिल से बीएमडब्ल्यू (डीएल1सीएम-6235) का तीन लाख में सौदा किया था। इस्लाम ने उन्हें ढाई लाख एडवांस में दे दिए। बाकी पैसे सुबह देने का वादा किया। इस बीच इन तीनों ने रात एक साथ होटल में बिताई। लेकिन जब इस्लाम सोया रहा तभी शाहिद और साहिल पैसे और कार लेकर फरार हो गए। इन दोनों को चोरों को जम्मू से पकड़ लिया गया। इनके पास से कार और नकदी बरामद कर ली गई।