{"_id":"65ae5f4adf7c858bea073bd9","slug":"three-henchmen-seen-together-in-a-residential-colony-in-srinagar-shrinagar-news-c-53-1-sri1002-3561-2024-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: श्रीनगर में आवासीय बस्ती में एक साथ दिखे तीन गुलदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: श्रीनगर में आवासीय बस्ती में एक साथ दिखे तीन गुलदार
Mon, 22 Jan 2024 05:57 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Mon, 22 Jan 2024 05:57 PM IST
विज्ञापन
श्रीनगर। बजीरों का बाग मोहल्ले के पास तीन गुलदार एक साथ दिखने से लोगों में भय बना हुआ है। तीनों गुलदार रविवार रात को मोहल्ले में घूमते हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए हैं।
सोमवार को सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल होने पर लोगों में गुलदार की फिर से दहशत है। लोगों का कहना है कि कुछ माह पहले बुघाणी रोड व अन्य मोहल्लों में गुलदार दिखाई देने से लोग भयभीत थे। पुन: अब गुलदार बाजार से लगे मोहल्लों में दिखाई देने लग गए हैं। कहा कि गुलदार से सुरक्षा के लिए वन विभाग व प्रशासन को तत्काल ठोस कदम उठाने चाहिए। इधर, वन दरोगा जगदीश सिंह का कहना है कि आवासीय बस्ती में गुलदार के आने की सूचना विभाग को नहीं मिली है। इस बारे में जानकारी ली जाएगी। संवाद