फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Threatened to stop railway work

Pauri News: रेलवे कार्य बंद कराने की दी चेतावनी

Fri, 08 May 2026 06:46 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Fri, 08 May 2026 06:46 PM IST
विज्ञापन
Threatened to stop railway work
श्रीनगर। डेढ़ साल पहले डुंगरीपंथ में रेलवे साइट पर काम के दौरान ऋत्विक कंपनी में कार्यरत एक युवक के पैर में रोलर चढ़ाए जाने के मामले पर स्थानीय युवक कंपनी के अधिकारियों से मिले। इस दौरान उन्होंने पीड़ित युवक को उचित मुआवजा व उपचार का खर्चा देने की मांग की। मौके पर मौजूद भाजयुमो के पूर्व प्रदेश मंत्री डाॅ. सुधीर जोशी, भाजयुमो के मंडल अध्यक्ष यशीष रावत, पार्षद प्रदीप रावत, शुभम गोस्वामी, सौरभ गोदियाल, राजेंद्र तड़ियाल, विनोद कोहली, हिमांशु पंवार, सौरभ जग्गी आदि ने कर्मचारियों के साथ कंपनी की ओर से की जा रही मनमानी पर भी विरोध जताया। डाॅ. सुधीर जोशी ने बताया कि कंपनी से पीड़ित युवक को पूरा इलाज का खर्चा व मुआवजा दिए जाने की मांग की गई है। यदि मांग पर ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो उन्हें 12 मई को काम बंद कराने के लिए विवश होना पड़ेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed