फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   This time too, girls are ahead in getting gold.

इस बार भी गोल्ड झटकने में बालिकाएं आगे

Wed, 01 Dec 2021 10:06 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 01 Dec 2021 10:06 PM IST
विज्ञापन
This time too, girls are ahead in getting gold.
एचएनबी गढ़वाल विवि के नौंवे दीक्षांत समारोह में स्वर्ण पदक हासिल करने में इस बार भी बेटियां आगे रहीं। 41 स्वर्ण पदकों में से 38 स्वर्ण पदक बेटियों की झोलियों में आए। गत वर्ष के दीक्षांत समारोह में भी बेटियां सोना झटकने में आगे रही थीं। गत वर्ष 44 में से 33 गोल्ड मेडल छात्राओं को मिले थे।
विज्ञापन

गढ़वाल विवि की छात्राएं हर साल इतिहास दोहरा रही हैं। गढ़वाल विवि के तीनों परिसर और इससे संबद्ध 118 महाविद्यालयों से प्रत्येक साल छात्राएं टॉपर निकल रही हैं। सोमवार को स्वामी मन्मंथन प्रेक्षागृह में संपन्न गढ़वाल विवि के नौवें दीक्षांत समारोह में छात्राएं स्वर्ण पदक लेने में आगे रहीं। जहां विवि के 41 में से 38 स्वर्ण पदक छात्राओं के हिस्से में गए। वहीं दानदाताओं की ओर से दिए गए 14 में से 11 स्वर्ण पदक भी छात्राओं को मिले।
विज्ञापन

गौरतलब है कि वर्ष 2018 के दीक्षांत समारोह में 57 में से 44 स्वर्ण पदक बेटियों ने हासिल किए थे। वर्ष 2019 में 45 स्वर्ण पदकों में से 39 स्वर्ण पदक बेटियों को मिले थे जबकि गत वर्ष 44 गोल्ड मेडल दिए गए थे। इसमें से 33 गोल्ड मेडल छात्राओं ने झटके थे। गढ़वाल विवि के राजनीति विज्ञान विभागाध्यक्ष प्रो.एमएम सेमवाल बताते हैं कि अधिकतर गोल्ड मेडल बालिकाएं ले जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed